Saras Mela: नोएडा हाट में सरस आजीविका मेला 2025 का होगा भव्य आयोजन

Saras Mela: नोएडा हाट में सरस आजीविका मेला 2025 का होगा भव्य आयोजन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा हाट में 21 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक सरस आजीविका मेला 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मेला भारत की पारंपरिक कला, संस्कृति और हस्तशिल्प का शानदार संगम होगा। इस वर्ष मेले की थीम “लक्षपति एसएचजी दीदी की नियत क्षमताओं का विकास” रखी गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के उत्पादों को बढ़ावा देना है। इस मेले में देशभर के 20 राज्यों से 400 से अधिक महिला शिल्पकार भाग लेंगी, जो हस्तशिल्प, हथकरघा और ग्रामीण उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगी। मेले में 85 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जाएगा।

मेले का प्रमुख आकर्षण “इंडिया फूड कोर्ट” होगा, जहां 80 गृहणियां अपने राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाएंगी, जिससे आगंतुक विभिन्न राज्यों के प्रामाणिक स्वाद का आनंद ले सकेंगे। इस प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश का कलमकारी, असम का मेखला चादर, बिहार का कॉटन और सिल्क, गुजरात की भारत गूंथ पचैक, झारखंड का तसर सिल्क, मध्य प्रदेश का चंदेरी और बाग प्रिंट, पश्चिम बंगाल की बालूचरी और तांत साड़ी जैसे देश के प्रसिद्ध हस्तशिल्प शामिल होंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित यह मेला “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नोएडा हाट में हर साल आयोजित होने वाला यह मेला लाखों आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img