Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम

Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे भाजपा नेतृत्व ने मंजूरी दे दी। प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों, रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़, ने विधायकों से व्यक्तिगत बातचीत के बाद यह फैसला लिया। साथ ही, विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया है।

अब रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भव्य आयोजन गुरुवार सुबह 11 बजे के बाद रामलीला मैदान में होगा, जिसमें करीब 25 से 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देविंदर यादव को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img