Delhi Crime: नंद नगरी में 50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: नंद नगरी में 50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड टीम ने नंद नगरी इलाके से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। डीसीपी उत्तर पूर्वी दिल्ली आशीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय नितिन, निवासी नंद नगरी, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को हेड कांस्टेबल राजीव, हेड कांस्टेबल अनुज और हेड कांस्टेबल विशांत शुभम की टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान नंद नगरी के ई-2 ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक की स्कूटी की तलाशी ली गई, जिसमें से 295.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने नितिन को हिरासत में लेकर नंद नगरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह काफी समय से हेरोइन की तस्करी कर रहा था। जांच में यह भी पता चला कि उसके खिलाफ गाजियाबाद के विजयनगर थाने में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img