NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़, 15 की मौत, CPRO ने बताई वजह

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़, 15 की मौत, CPRO ने बताई वजह

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि यह घटना तब हुई जब प्लेटफार्म नंबर 14 पर पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर 15 पर जम्मू जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी।

उन्होंने बताया कि फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म 14-15 की ओर आने वाली सीढ़ियों पर एक यात्री फिसलकर गिर गया, जिससे पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और भगदड़ मच गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे के दौरान कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई थी और न ही किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदला गया था।

CPRO ने बताया कि हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है और स्टेशन पर अब स्थिति सामान्य हो गई है। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img