NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, के बाद आतिशी बोली सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, के बाद आतिशी बोली सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। इस दर्दनाक घटना पर दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने बयान देते हुए कहा कि हादसे में मृत पाए गए 15 लोगों को LNJP अस्पताल लाया गया था। उन्होंने इसे बेहद दुखद घटना बताया और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी।

आतिशी ने कहा, “हमारे दो विधायक अस्पताल में मौजूद हैं। मैंने अस्पताल प्रशासन से कहा है कि यदि किसी पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की सहायता की जरूरत हो, तो वे हमारे विधायकों को सूचित करें। 4 से 5 मरीजों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।”

LNJP अस्पताल में 15 मृतकों के शव लाए गए थे, जबकि इतने ही घायल मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक दो शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img