Noida Crime: नोएडा में छेड़छाड़ के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

Noida Crime: नोएडा में छेड़छाड़ के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बीती देर रात एक छेड़छाड़ के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिससे आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बीती रात नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया। भागने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मुठभेड़ को लेकर डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img