Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

CBSE Board Exam 2025: नोएडा में CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CBSE Board Exam 2025: नोएडा में CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में आज से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहला पेपर अंग्रेजी का था, जिसे लेकर छात्रों में उत्साह और तनाव दोनों नजर आया। नोएडा में कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जहां सुबह से ही छात्रों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी रखी जा रही है। सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू हुई और छात्रों को समय पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा शुरू होने से पहले तक बाहर ही इंतजार करते दिखे। नोएडा के सेक्टर 22 स्थित समरविला स्कूल समेत अन्य केंद्रों पर भी परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें लाखों छात्र शामिल होंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें