उत्तर प्रदेश, नोएडा: छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने किया सुसाइड, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 63 स्थित छिजारसी गांव में छेड़छाड़ की घटना से परेशान एक किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। आरोपी दूर के रिश्ते का मामा है। उसने 10 साल की अपनी बेटी से पीड़िता को घर बुलाया और छेड़छाड़ की। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पीड़िता का परिवार गांव में किराये के कमरे में रहता है। दंपती की 16 साल की एक बेटी और दो बेटे है। किशोरी के पिता कंपनी में काम करते हैं, जबकि मां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पड़ोस में ही किशोरी के मामा भी परिवार के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम सूचना मिली कि किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपनी 10 साल की बेटी के जरिए बुलाया था
इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि मृतका के साथ उसके रिश्ते के मामा रामपाल ने छेड़छाड़ की थी। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। वह पहले भी किशोरी को घर बुलाया करता था। यही आरोप किशोरी के माता-पिता ने भी लगाया। उनका कहना है कि शाम के समय दोनों बेटे मोहल्ले में खेलने गए थे। पड़ोस में रहने वाले मामा ने अपनी 10 साल की बेटी से उनकी बेटी को घर बुलाया था। तब से आरोपी फरार था।

मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया। पुलिस को गुरुवार देर शाम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने टीम को एक्टिव किया और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। पुलिस बहलोलपुर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक शख्स पुलिस को देखकर एफएनजी सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट की तरफ भागने लगा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी। उसकी पहचान रामपाल पुत्र गुलाब सिंह के रुप में हुई। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया। आरोपी को जिला अस्पताल भेजा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img