सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में नगाड़ों की थाप पर जमकर झूम रहे देशी-विदेशी पर्यटक

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में नगाड़ों की थाप पर जमकर झूम रहे देशी-विदेशी पर्यटक

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में बंचारी की नगाड़ा पार्टी बिखेर रही हरियाणवी संस्कृति के रंग

चण्डीगढ़,13 फरवरी – 38वें सूरजकुंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हरियाणा के पलवल जिले के बंचारी गांव से आई बदन सिंह नगाड़ा पार्टी पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रही है। नगाड़ों की थाप पर देशी विदेशी पर्यटक झूमते नजर आ रहे हैं। यह पार्टी हर आगंतुक के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

लोक कलाकारों का यह दल न केवल अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है बल्कि हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं को भी सजीव कर रहा है। ये कलाकार जब पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में रंगमंच पर उतरते हैं, तो पूरे माहौल में हरियाणवी संस्कृति की महक घुल रही है। जैसे ही नगाड़ों की थाप तेज होती है और कलाकारों ने पारंपरिक हरियाणवी नृत्य शुरू करते हैं वैसे ही दर्शकों में भी ऊर्जा का संचार होने लगता है और स्वयं को दर्शक झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। लोक कलाकारों के साथ नृत्य करने लग रहे हैं।

गांव बंचारी के बदन सिंह कहते हैं कला और संस्कृति को जीवित रखने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार कलाकारों को पूरा मान-सम्मान दे रही है। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा निरन्तर मेले का अवलोकन कर रहे हैं। नगाड़ा पार्टी पिछले कई वर्षों से लोक संगीत और नृत्य के क्षेत्र में सक्रिय है। इस दल के प्रमुख, बदन सिंह, बचपन से ही लोक संगीत में रुचि रखते थे और अपने पूर्वजों से नगाड़ा बजाने की कला सीखी। उन्होंने न केवल इसे जीवित रखा, बल्कि नई पीढ़ी को भी इससे जोडने का कार्य किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img