उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। जीडीए के जोन आठ की प्रवर्तन टीम ने लोनी के गढ़ी जस्सी और अगरौला गांव में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किया। कालोनी में प्लाट के रूप में काटे जा रहे 40 भूखंड की बाउंड्रीवाल और सड़क को भी ध्वस्त किया।

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम लोनी के गढी जस्सी पहुंची, जहां अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया। प्रवर्तन टीम इसके बाद अगरौला गांव पहुंची और यहां काफी दिनों से प्लाट काटकर विकसित की जा रही अवैध कालोनी के भूखंडों की बाउंड्री वाल पर भी बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। दोनों जगह प्राधिकरण की टीम का कालोनाइजर की ओर से विरोध किया गया, जिस पर टीम के साथ मौजूद पुलिसबल ने उन्हें खदेड़ते हुए कार्यवाही जारी रखी।
मदरसे के ध्वस्तीकरण की मांग वहीं जिले के गांव सारा में तालाब की जमीन पर बने मदरसे के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर बुधवार काे गांव सारा के लोग व सनातन हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी एसडीएम मोदीनगर डा. पूजा गुप्ता से मिले। उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। लोगाें ने उन्हें बताया कि यह जमीन भू-अभिलेखों में तालाब में दर्ज है। लेकिन इसपर अवैध तरीके से मदरसा चल रहा है।

तहसील पर धरना देने की चेतावनी
पिछले दिनों यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई लेकिन मदरसे की चारदीवारी को तोड़कर काम बंद कर दिया गया। मदरसे का भवन अभी वहां स्थित है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी यदि मंगलवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी व सारा गांव से लोग मोदीनगर तहसील पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

तलाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
लोगों ने बताया कि यह मदरसा काफी समय से यहां पर स्थित है। यहां आयोजन भी आए दिन होते हैं। पिछले दिनों शिकायत दी गई थी। जिसके बाद चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। मदरसे से आज भी तालाब की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। आरोप है कि मदरसे की कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। एसडीएम ने उनकी बात सुनी और जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।

अवैध तरीके से मदरसा पर रोक लगाने की मांग
सनातन हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा नहीं चलने दिया जाएगा। अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिक धीरेंद्र कुमार शर्मा, पंकज कंसल, विक्रम सिंह, अरूण चौधरी, नवीन जैन, राज वर्मा, राजकुमार तलवार, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवि आर्य आदि उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img