उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सीजीएसटी टीम ने पौने सात करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।केंद्रीय माल और सेवाकर (सीजीएसटी) ने एक नामी बिल्डर के गाजियाबाद और नोएडा स्थित कार्यालयों में संयुक्त रूप से जांच की। इस दौरान मौके पर विभिन्न मदों में 6.80 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। साथ ही टीम ने कार्यालयों से दस्तावेज, लैपटॉप कंप्यूटर हार्ड डिस्क कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

सीजीएसटी आयुक्त संजय लवानिया के नेतृत्व में कर अपवंचन शाखा के अधिकारियों ने बिल्डर के गाजियाबाद और नोएडा स्थित कार्यालयों पर एक साथ जांच की। दो दिन से चल रही कार्रवाई के दौरान सीजीएसटी टीम को प्राथमिक जांच में विभिन्न मदों में कंपनी की ओर से 6.80 करोड़ की जीएसटी चोरी मिली, जिसे तुरंत जमा भी करवाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दो दिन तक चली कार्रवाई के दौरान सीजीएसटी टीम ने दोनों कार्यालयों में मौके से मिले कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, लैपटाप और जरूरी दस्तावेज आदि अपने कब्जे में ले लिए, जिनकी टीम जांच करने में जुटी है। अधिकारी बताते हैं कि प्राथमिक जांच के दौरान ही पौने सात करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी मिली है। अब टीम के अधिकारी व कर्मचारी सभी कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, लैपटॉप, दस्तावेजों की गहनता से जांच करने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी की रकम बढ़ सकती है। साथ ही बिल्डर के अन्य कार्यालयों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इस दौरान आयुक्त आलोक सिंह, अपर आयुक्त अरुण कुमार द्विवेदी और कर अपवंचन शाखा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

जीटीएस के निशाने पर है बिल्डर

सीजीएसटी और जीएसटी के निशाने पर बिल्डर है। शासन की तरफ से कई बिल्डरों की सूची विभागों को भेजी गई है, जिसमें माना जा रहा है कि यह बिल्डर टैक्स चोरी कर रहे हैं। इस कारण ही जीएसटी और सीजीएसटी की टीमें बिल्डरों के खातों को सर्च करने में जुटी हैं। पिछले दिनों जीएसटी टीम ने भी एक बिल्डर की 15 फर्म की 41 शाखाओं पर एकसाथ जांच कर दस करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी थी।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img