उत्तर प्रदेश, नोएडा: हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस का एक्शन

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीपी-3 अरविंद कुमार के नेतृत्व में दनकौर और ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों के घरों पर छापेमारी की।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सालारपुर और दनकौर कस्बे के साथ-साथ ईकोटेक प्रथम कोतवाली के इमलिया गांव समेत कई स्थानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस का मुख्य उद्देश्य हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करना था। हालांकि, छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल को देखकर सभी बदमाश अपने घरों से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे बदमाशों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि वर्तमान में वे किन अवैध कार्यों में संलिप्त हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, कोतवाली प्रभारियों को सभी हिस्ट्रीशीटरों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img