Delhi Chunav Results: कोंडली से AAP के कुलदीप कुमार की जीत, केजरीवाल और बाबा साहब को दिया श्रेय
रिपोर्ट: रवि डालमिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोंडली सीट से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की है। अपनी जीत पर कुलदीप कुमार ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल और बाबा साहब आंबेडकर की विचारधारा की जीत है। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
