नई दिल्ली: हर किसी को कैंसर देखभाल तक पहुंच का अधिकार : AIIA

नई दिल्ली, 5 फरवरी : अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) दिल्ली की निदेशक डॉ सुजाता कदम ने कहा, कैंसर एक घातक बीमारी है जिसकी रोकथाम के लिए शुरुआती पहचान ही महत्वपूर्ण है।

डॉ कदम ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में हमने ‘अनूठी एकजुटता – हर किसी को कैंसर देखभाल तक पहुंच का अधिकार है’ शीर्षक से एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसका उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाना है ताकि वह कैंसर जैसे जानलेवा रोग से बच सकें। उन्होंने बताया कि इस पहल के हिस्से के रूप में, पीजी और पीएचडी विद्वान एक आयुर्वेदिक नुस्खा प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद नुस्खा दिखाया जाएगा। इस दौरान औषधीय पौधों, शास्त्रीय आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और कैंसर विरोधी गुणों वाले योगों पर चर्चा की गई, जिससे कैंसर प्रबंधन के क्षेत्र में रोगियों और चिकित्सकों को बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img