Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर ईस्ट में चिकन बांटने का आरोप, चुनाव आयोग की जांच जारी

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर ईस्ट में चिकन बांटने का आरोप, चुनाव आयोग की जांच जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विनोद नगर ईस्ट में बीजेपी प्रत्याशी रवि नेगी पर वोटरों को चिकन बांटने का आरोप लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार चौधरी ने दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोटरों को चिकन बांट रहे थे। सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा किया और उस घर को घेर लिया, जहां से चिकन बरामद होने की बात कही जा रही है।

सूचना मिलते ही थाना कल्याणपुरी पुलिस और चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चिकन से भरी बोरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, जिस घर से चिकन मिलने का दावा किया जा रहा है, वहां की महिलाओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता खुद चिकन लेकर आए और यह सब एक राजनीतिक साजिश है। फिलहाल, पुलिस और चुनाव आयोग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img