उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने डायरेक्टर उद्यान, डीजीएम सिविल को कारण बताओं नोटिस, एसएम का रोका वेतन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने नलगढ़ा के सेक्टर 166 एवं 167 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल /सीवर विभाग के महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सेक्टर 166-167 के मध्य वाली रोड पर सीवर लाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है उसकी प्रगति धीमी पाई गई। इसके बाद सेक्टर 136 में डाली गई पानी की लाइन का निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्य बंद पाया गया। उक्त कार्य भी अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। मौके पर लाइन डालने के लिए जो खुदाई की गई है। उन गढ्‌डों को भरा नहीं गया।

पिछले एक साल से अधिक समय से जल एवं सीवर विभाग के अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा था कि नोएडा वासियों को पीने की पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्यवाही की जाए। लेकिन अधिकारियों द्वारा इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की है। इससे शहरवासियों के लिए जलापूर्ति में देरी हो रही है। निर्देशों के बावजूद कोई कार्ययोजना तैयार नहीं करने व प्रगतिरत कार्यों की प्रगति नहीं होने के कारण पीसी सेन, वरिष्ठ प्रबंधक (एसएम) जल-2 का वेतन रोकने व संबंधित प्रबंधक मोहम्मद अनस को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश सीईओ ने दिए है।

डीएम सिविल और उद्यान निदेशक को कारण बताओं नोटिस इसके अलावा सीईओ ने सिविल कार्यों की समीक्षा के लिए कुल दिनो पहले ही एक्सप्रेस वे, सेक्टर 136/137 एवं अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। जिसमें सेक्टर 137 के चौराहे का उचित रख रखाव करने के निर्देश उप महाप्रबंधक सिविल को दिए गए थे। आज उक्त स्थल का दोबारा निरीक्षण किया गया। लेकिन कोई बदलाव नहीं दिखा। जिसके लिए डीजीएम सिविल को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। एक्सप्रेस वे पर उगी झाड़ियों व पेड़ों की कटाई के बाद उनका वेस्ट मौके से नहीं उठाया गया है। जिससे गंदगी फैली हुई है। उप निदेशक उद्यान को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img