Greater Noida Crime: दादरी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 135 पेटी अवैध शराब बरामद

Greater Noida Crime: दादरी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 135 पेटी अवैध शराब बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

दादरी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 135 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। यह शराब मुरमुरे से भरी एक गाड़ी में छुपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। टीम ने गाड़ी को लुहारली टोल प्लाजा के पास रोककर तलाशी ली, जिसमें 135 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

गाड़ी से हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है, जो तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसकी पहचान हरियाणा से संबंधित बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, और पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई दादरी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर की।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img