Delhi Elections: दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार गौतम का दिल्ली चुनाव पर बड़ा बयान, मुफ्त शिक्षा पर जोर

Delhi Elections: दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार गौतम का दिल्ली चुनाव पर बड़ा बयान, मुफ्त शिक्षा पर जोर

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार गौतम ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपनी महत्वपूर्ण राय रखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चाहे कोई भी सरकार बने, उन्हें जनता के हित में मुफ्त शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। राजेश कुमार गौतम ने संवाददाता से खास बातचीत में दिल्ली चुनावों की स्थिति पर अपनी बात रखी। गौतम ने कहा कि दिल्ली के चुनाव चरम सीमा पर हैं और हर प्रत्याशी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी सभी प्रत्याशियों से अपील है कि वे आरोप-प्रत्यारोप की बजाय दिल्ली की जनता के लिए काम करें, चाहे किसी भी पार्टी की सरकार बने। उनका मानना है कि चुनाव का उद्देश्य जनता की भलाई के लिए काम करना होना चाहिए। उन्होंने दिल्ली की जनता से भी एक अपील की, जिसमें उन्होंने कहा कि जनता को अपने क्षेत्र के प्रत्याशी की योग्यता के आधार पर मतदान करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह प्रत्याशी अपने क्षेत्र के विकास में सक्षम है या नहीं।

गौतम ने आगे कहा कि हर 5 साल बाद दिल्ली में चुनाव होते हैं और हर पार्टी अपने नए वादे लेकर आती है, लेकिन अभी तक कोई भी पार्टी दिल्ली की जनता की सुख-सुविधाओं के लिए सच्चे रूप में काम नहीं कर पाई। उनका आग्रह था कि चाहे कोई भी सरकार बने, वह दिल्ली की जनता के हित में काम करे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img