उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के थाना सूरजपुर पुलिस मोजर बीयर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि 20 जनवरी की रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला से चोरी किया गया ट्रैक्टर महिंद्रा इस समय रेलवे लाइन के किनारे जा रही सड़क के पास जंगल में खड़ा है। यह भी पता चला कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले अपराधी भी वहां मौजूद हैं जो ट्रैक्टर को कहीं ले जाने की फिराक में है।इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम रेलवे लाइन के किनारे जंगल में पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान आकाश, निवासी मैनपुरी और धनबीर उर्फ गब्बर निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। एक बदमाश पुष्पेंद्र निवासी मैनपुरी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस, चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली, और घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि बदमाशों के दो साथी मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img