उत्तर प्रदेश, नोएडा: मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले इम्तियाज ने मंगलवार रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगा लिया। उसके घर वालों ने उसे फंदे से लटके हुए देखा तो उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि वहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों किया है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img