नई दिल्ली: 40 सैनिकों ने पिरामिड फॉर्मेशन में चलाई 7 बाइक, बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 20 जनवरी : भारतीय सेना के डेयरडेविल्स ने कर्तव्य पथ पर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।

सेना के सिग्नल कोर की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम ने सोमवार को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में चलती मोटरसाइकिल पर सबसे ऊंचे मानव पिरामिड का विश्व रिकॉर्ड बनाकर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की। 20.4 फीट ऊंचे इस फॉर्मेशन में 7 मोटरसाइकिलों पर 40 जवान शामिल थे, जिन्होंने विजय चौक से इंडिया गेट तक 2 किलोमीटर की दूरी निर्बाध तरीके से तय की। इस अवसर पर सिग्नल कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केवी कुमार मौजूद रहे। इस टीम को “डेयरडेविल्स” के नाम से जाना जाता है, जिसने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा अर्जित की है।

टीम के पास अब अविश्वसनीय 33 विश्व रिकॉर्ड हैं, जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में प्रविष्टियां शामिल हैं। बता दें कि वर्ष 1935 में अपनी स्थापना के बाद से, डेयरडेविल्स ने पूरे भारत में 1,600 से अधिक मोटरसाइकिल प्रदर्शन किए हैं, जो गणतंत्र दिवस परेड, सेना दिवस परेड और विभिन्न सैन्य टैटू जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों के दौरान दर्शकों को आकर्षित करते हैं।

Read More: Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img