उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: भोजपुर टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन लोकहित के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भोजपुर टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों की मुख्य मांग भोजपुर व आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र के निवासियों के लिए टोल फ्री करने की थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान संगठन के पदाधिकारी व स्थानीय लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने गाजियाबाद की ओर जाने वाली लेन पर दरी बिछाकर धरना दिया और एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अन्य क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को टोल से छूट दी गई है, लेकिन भोजपुर के निवासियों को परतापुर व गाजियाबाद जाने के लिए भी टोल देना पड़ रहा है। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद टोल प्लाजा प्रबंधक संदीप यादव को ज्ञापन सौंपा गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन में राहुल चौधरी, देवेन्द्र सिंह, संसवीर सिंह, सुबोध सिंह, शाहिद चौधरी, नदीम चौधरी, शिखर और छोटू समेत कई प्रमुख किसान नेता मौजूद रहे.

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img