उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: पुलिस की निष्क्रियता से भड़के किसान

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मोदीनगर के नौगांव कुम्हेरा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू अराजनैतिक के मोदीनगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

मामला गांव कुम्हेरा का है, जहां कुछ दबंगों ने ताज मोहम्मद के घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की। इस हमले में दिलशाद समेत परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पुलिस पीड़ित परिवार को ही जेल भेजने की धमकी दे रही है। इस बीच आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अंकुर त्यागी ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो वे डीएसपी ग्रामीण कार्यालय पर धरना देंगे। स्थिति गंभीर होते देख थाना प्रभारी प्रभु दयाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img