उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दिल्ली से गाजियाबाद जाने के बहाने टैक्सी लूटी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। दिल्ली के आनंद विहार से गाजियाबाद जाने के बहाने टैक्सी लूटने के मामले में पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई कार, 1100 रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है।
घटना शनिवार देर रात की है। टैक्सी चालक रमेश चंद्र (जो संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव चबूतरा का रहने वाला है) दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस दौरान तीन युवक आए और गाजियाबाद के मसूरी जाने की बात कहकर कार में बैठ गए। रास्ते में उन्होंने कन्नौज चित्तौड़ रोड पर दूसरे साथी को लेने की बात कही। जैसे ही कार वहां पहुंची और चौथा व्यक्ति कार में बैठा। बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक से कार, नकदी, एटीएम कार्ड व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित चालक ने मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी सर्किल सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, पांच टीमें गठित की गई थीं। रविवार सुबह सूचना मिली कि बदमाश कन्नौजा दुहाई रोड पर कार बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक (निवासी नगला राठी, मेरठ), साजिद (निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद) और अमित कुमार (निवासी विजय नगर गाजियाबाद) शामिल हैं। चौथा आरोपी विनय जो चिपियाना, गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है, अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img