Delhi Crime: कंझावला इलाके में सुनसान जगह पर युवक का शव मिला, जांच जारी

Delhi Crime: कंझावला इलाके में सुनसान जगह पर युवक का शव मिला, जांच जारी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट के कंझावला थाना इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार को एक सुनसान जगह के खाली मैदान में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल शव के पास से कोई ऐसी चीज बरामद नहीं हुई है जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img