Delhi Fire: दिल्ली के गोकलपुरी थाने में लगी आग, कंप्यूटर सहित कई चीजें हुईं जलाकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के गोकलपुरी थाने में लगी आग, कंप्यूटर सहित कई चीजें हुईं जलाकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गोकलपुरी थाने की चौथी मंजिल पर स्थित सर्विलांस रूम में दोपहर आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के कारण थाने के सर्विलांस रूम में रखे तकनीकी उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1.20 बजे थाने के चौथी मंजिल पर स्थित सर्विलांस रूम में आग लगने की सूचना मिली। इस रूम में एलईडी पैनल, कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर और अन्य तकनीकी सामान मौजूद था। आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग बुझाने का काम किया।

आग बुझाने के बाद तीन एलईडी पैनल और दो कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि आग की चपेट में आने से कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग बुझाने के बाद कूलिंग प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का विस्तृत मूल्यांकन किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img