Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दबंगों का आतंक, ऑटो चालक की पीट-पीट कर हत्या

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दबंगों का आतंक, ऑटो चालक की पीट-पीट कर हत्या

रिपोर्ट: अमर सैनी

Greater Noida Crime:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में दबंगों ने ऑटो चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक ऑटो चालक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी रविकांत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजकुमार की जमकर पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रविकांत को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि अन्य आरोपियों का पता चल सके। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img