नई दिल्ली: महाकुंभ में अनुभव को समृद्ध करेगा आयुष : प्रतापराव जाधव

नई दिल्ली, 8 जनवरी : प्रयागराज में 13 जनवरी से आरंभ हो रहे ‘महाकुंभ 2025’ में भाग लेने वाले लोगों को आयुष चिकित्सा की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। इस आशय की जानकारी आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बुधवार को दी।

उन्होंने इस आयोजन में आयुष पहलों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा के बाद कहा कि महाकुंभ केवल लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा नहीं है। यह आध्यात्मिकता, संस्कृति और स्वास्थ्य का एक पवित्र संगम है। जैसे-जैसे हम इस ऐतिहासिक आयोजन के करीब पहुंच रहे हैं, हमें इसके वैश्विक महत्व की याद आ रही है। यह आयोजन स्वास्थ्य में पारंपरिक आयुष प्रणालियों की शक्ति को प्रदर्शित करने का एक अवसर है और भक्तों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए दैनिक जीवन में इन प्रथाओं को एकीकृत करना हमारा सौभाग्य है।

सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, हमने महाकुंभ में सभी आगंतुकों के लिए 24/7 आयुष मल्टी-ओपीडी क्लीनिक, मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट, आयुष दवाओं का मुफ्त वितरण और योग शिविर जैसी सेवाओं की व्यवस्था की है। जन जागरूकता के लिए, इन सुविधाओं के बारे में जानकारी सोशल मीडिया सहित लोकप्रिय मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी साझा की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img