Delhi Crime: शास्त्री पार्क में नाबालिग लड़कों से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से हमला

Delhi Crime: शास्त्री पार्क में नाबालिग लड़कों से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से हमला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सामने आई है। दुकान से सामान लेने जा रहे दो नाबालिग लड़कों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर दोनों को घायल कर दिया और करीब 5000 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दोनों लड़कों ने बताया कि वे शास्त्री पार्क से गांधीनगर खरीदारी के लिए जा रहे थे। उनके पास चार से पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल था। पुराना लोहे के पुल के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और लूटकर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। लूटपाट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस जगह वारदात हुई, वह व्यस्त इलाका है और इस तरह की घटना पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img