नए साल में कालका को मिलेगी चमचमाती सड़को की सौगात

नए साल में कालका को मिलेगी चमचमाती सड़को की सौगात

* विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात कर रखी मांग

राकेश

कालका 30 दिसंबर अपने चुनाव प्रचार के दौरान कालका की जनता की और से सबसे ज्यादा रखी गयी मांग सड़को के नवीनीकरण , निर्माण को अपने चुनावी मेनिफेस्टो में डाल उन्हें पूरा करने का आश्वासन देने वाली कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा का जनता से किया यह वायदा पूरा होने जा रहा है। कालका को नए साल पर 38 सड़के जिनमे कुछ सड़को का नवीनीकरण और ज्यादातर नई सड़को का निर्माण कार्य कर जनता को तौफा दिया जाएगा।
सीएम आवास पर आज एक लंबी बैठक में प्रदेश के सीएम नायब सैनी के समक्ष कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सीएम को कालका विधानसभा के 4 मंडलों की खराब हुई सड़को और कुछ इलाकों में नई सड़को के बाबत चर्चा कर सरकार से जल्द जनता को सहूलियत देने के लिए इन सड़कों के निर्माण की मांग जल्द से जल्द करने की मांग सरकार से की जिस पर सीएम नायब सैनी की और से कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा को आश्वासन दिया कि नए साल पर तमाम खराब सड़को का नवीनकरण व नई सड़को का नोरमान कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सीएम नायब सैनी ने सम्बन्धीत विभाग के अधिकारियों को कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा सड़को की जो सूची सौंपी गई उन तमाम पर मंजूरी देकर जल्द काम शुरू करने के निर्देश जारी किये है ।

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान कालका में सबसे अधिक समस्या खराब सड़के और सड़के ना होना था जिसे जनता की और से बार बार भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा के सामने रखने का काम किया था वही शक्ति रानी शर्मा ने भी चुनाव जीतने के बाद इन सड़कों का नवीनिकरण व निर्माण करवाने का वायदा जनता से किया था जिसे अब विधायक के प्रयासों के बाद सरकार की और से पूरा करने का काम किया जा रहा है और नववर्ष में यह तमाम 38 सड़के तैयार हो जाएंगी जिनका लाभ कालका विधानसभा के 4 मंडलों की जनता ले सकेगी

38 सड़को में 9 सड़के मोरनी मंडल , 8 सड़के कालका मंडल, 12 सड़के रायपुररानी मंडल,10 सड़के पिंजौर मंडल की है

वहीं कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सीएम नायब सैनी का त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यावाद किया है और साथ ही कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी सरकार का ध्य्य है , जो वायदे जनता से चुनाव में किये है उन्हें पूरा करने का काम किया जाएगा और कालका को नम्बर 1 हल्का बनाया जाएगा।

38 सडको की सूची।

1

पलासरा से मोरनी रिकार्पेटिंग

2

शेरला ताल से ठंडोग रिकार्पेटिंग

3

ठंडोग से हर का घाट रिकार्पेटिंग

4

जौली से तुरयों तक की रिकार्पेटिंग

5

भूड़ से वाल्दबाला ढाइयोन तक सड़क रिकार्पेटिंग

6

वाल्दबाला से शेर जवेंण तक सड़क रिकार्पेटिंग

7

बाड़ीवाला पुल से ठाठर तक सड़क रिकार्पेटिंग

8

बुंगा रोड से बलौटी तक काफी समय से रिकार्पेटिंग नहीं हुई

9

खरटैया से बडीशेर सड़क पर अभी थोड़े दिन पहले ही सड़क रिकार्पेटिंग हुआ था जोकि कंडम हो चुकी हे

10

कालका मील से पपलोहा होते हुए खेड़ावाली तक

11

चरनिया से खेड़ावाली वाड़गोदाम तक

12

गांव खेडावली से खुदावक्श तक

13

गांव लेही से करणपुर टांडा तक

14

गांव नानकपुर से लेकर सोतवाला तक

15

गांव झीडा नवानगर खोखरा में सड़क रिपेयर

16

गांव खेड़ा सीता राम में सड़क की रिपेयर

17

बडोना कलां से हंगौला रिकार्पेटिंग

18

खेड़ी से ठरवा बागवाली रिकार्पेटिंग

19

कृति स्क्रिंग प्लांट त्रिलोकपुर रोड से मानकटबरा तक रिकार्पेटिंग

20

अमराला से शामडू रिकार्पेटिंग

21

गढ़ी से तरका वाला रिकार्पेटिंग

22

दंदलाबड से भूड़ रिकार्पेटिंग

23

 

 

काजमपुर से रामपुर ठइयो रिकार्पेटिंग

24

गढ़ी बस स्टेण्ड से शाहजहांपुर रिकार्पेटिंग

25

टिब्बी माजरा से बड़ौना खुर्द मुख्य हाइवे जाना बाला लिंक रोड

26

प्यारे वाला से रतोर तक रिकार्पेटिंग

27

हरिपुर गांव की सड़क 800 मीटर की है जो की पिछले काफी समय से कंडम हालत में है

28

हरयौली खेड़ी के पुल का निर्माण जो की कई गाँवो को जोड़ता है

29

गोबिंदपुर से ठाठर धर्मपुर बीड बाली रोड नई बनाई जाये इस रोड के बनाये जाने से समलौठा जाने का रास्ता रायपुर रानी से 14 , किलोमीटर कम होगा

30

मल्हा रोड से बरुण तक सड़क निर्माण

31

काजियाणा से डखरोग तक सड़क निर्माण

32

भोरियाँ से जनौली तक सड़क निर्माण

33

मल्हा मोड से काली माता मंदिर तक सड़क निर्माण

34

पिंजौर बस स्टेण्ड से नालागढ़ रोड गुलशन ठाकुर एम् सी के घर तक सड़क निर्माण

35

ईशरनगर चिकन मोड़ से चिकन तक

36

कलाअम्ब ( जंगल से ) जबरौट तक सड़क निर्माण

37

हीमशिखा से विराट नगर तक

38

गिदड़ांवाली से हाईवे कालका पिंजौर तीन हजार लोग यहाँ से हर रोज गुजरते है

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img