उत्तर प्रदेश, नोएडा: कारोबारी के घर डकैती डालने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-30 स्थित टायर कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लूटपाट के लिए एक ऐप बेस्ड डिलीवरी कंपनी से जुड़ा ई-रिक्शा चोरी किया था और उसी से वहां पहुंचे थे। दो बदमाश ई-रिक्शा में आगे बैठे थे और दो डिग्गी के अंदर छिपे थे। तमंचे के बल पर डकैती करने के बाद एक बदमाश ई-रिक्शा ले गया था। तीन बदमाशों ने कारोबारी दंपती और उनकी बेटी को उन्हीं की कार में बंधक बना लिया था। रविवार को नोएडा डीसीपी रामबदन सिंह, एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा और एसीपी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी साझा की है।
नोएडा जोन डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि कारोबारी परमिंदर कौर के घर डकैती डालने वाले बदमाशों की लोकेशन डीएलएफ तिराहा के पास ट्रेस हुई थी। स्वाट टीम और सेक्टर-20 पुलिस ने वहां चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद स्कूटी और स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आ रहे बदमाश टीम को देखकर नाले की तरफ भागने लगे। टीम ने उनका पीछा किया तो गाड़ियों के पीछे बैठे बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनस पुत्र अयाज निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली, शाहनवाज पुत्र सरफुद्दीन निवासी नयाबांस सेक्टर-15 नोएडा, समीर पुत्र सलीम, एजाज आलम पुत्र मोहम्मद जमील निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-16, फेज-वन थाना नोएडा गोली लगने से घायल हो गए। टीम ने चारों को घेरकर तलाशी ली, जिसमें कारोबारी के दस्तावेज, 2 लाख 5 हजार रुपये नकद, आधार, पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद हुआ है। डीसीपी का कहना है कि इस मामले में कारोबारी के घर के चार सुरक्षा गार्डों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस को फोन करने पर बनाया बंधक
घटना के समय कारोबारी की बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया था। इसलिए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बदमाशों ने कारोबारी दंपति को बंधक बना लिया और अपनी कार में बैठकर चले गए। तीनों बदमाश सेक्टर-142 से आगे नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर उतर गए और पैदल ही चले गए। रविवार सुबह मुठभेड़ में चारों बदमाशों को पकड़ लिया गया। स्वाट टीम घायल अपराधियों का इलाज कराकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस उनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है।

ये थी घटना
बता दें कि कारोबारी परमिंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 23 दिसंबर को पौने चार बजे तीन बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने परिवार को धमकाकर घर से नकदी व अन्य सामान लूट लिया। बाद में उन्हें, उनके पति अमरदीप सिंह व बेटी डॉ. गुरकिरन कौर को उनकी स्विफ्ट कार में बंधक बना लिया। कुछ देर बाद बदमाश तीनों को कार समेत सड़क पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img