उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: लक्ष्य से पिछड़ने पर चार नेत्र चिकित्सकों को नोटिस

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान में मरीजों की कम स्क्रीनिंग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी जताई है। इस मामले में एमएमजी अस्पताल के तीन डॉक्टर और संयुक्त अस्पताल के एक नेत्र चिकित्सक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने सुधार के निर्देश जारी किए हैं।

राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान की समीक्षा में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अक्टूबर 2024 तक मोतियांबिद आपरेशन कम हुए है। महानिदेशक स्तर से सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजकर नाराजगी जताई गई है। इसको लेकर सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने एमएमजी अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. नरेन्द्र कुमार, डा. प्रताप सिंह, डा. हर्ष वर्धन और संयुक्त अस्पताल की नेत्र सर्जन डा. अनीता सिंह को नोटिस जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि अभियान में ज्यादा से ज्यादा मरीजों की स्क्रीनिंग करने और मोतियाबिंद ग्रसित मरीजों के बैकलॉग मुक्त करने के लिए पूर्व में दिशा-निर्देश दिए गए थे। अब दोबारा से दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च के निर्धारित लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा किया जाए। सीएमओ ने यह भी कहा है कि इन चिकित्सकों द्वारा अपने कार्यों की सूचना नहीं दी गयी है, जो खेद का विषय है। ऐसे में चारों चिकित्सकों को अल्टीमेटम देते हुए निर्देशो का कडाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img