उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाकियू ने किसानों के मुद्दों पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले के किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। किसानों के मौजूदा हालात से अवगत कराते हुए उनके हित में निर्णय लेने का अनुरोध किया। पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि मुआवजे की मांग रहे जमीन अधिग्रहण से प्रभावित गौतमबुद्धनगर के किसानों को जेल में बंद कर दिया गया। आंदोलन के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप हैं। भाकियू टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि जिले में चल रहे किसान आंदोलन और देश के किसानों के मौजूदा हालात को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मौजूदा हालात से अवगत कराते हुए लिखा है कि आज किसान संकट के उस चौराहे पर आकर खड़ा हो गया है, जहां से खेती घाटे का सौदा होती चली जा रही है। फसलों के भाव उसी अनुपात में बढ़ने चाहिए, जिस तरह डीजल, कीटनाशक दवाओं सहित खेती में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। किसानों को ऐसे बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें अत्याधिक कीटनाशक दवा का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। पीएम को लिखे पत्र में शम्भू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के साथ गौतमबुद्धनगर में चल रहे किसान आंदोलन को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया है। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसान मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को मुआवजा न देकर जेल में बंद कर दिया गया। भाकियू ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि किसानों के मौजूदा हालात को देखते हुए उनके हक में निर्णय लिया जाए, जिससे कि किसान खुशहाल जीवन जी सके।

Read More: Delhi Crime: बाहरी उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 102 अपराधियों को निर्वासित किया

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img