उत्तर प्रदेश, नोएडा: जीएसटी विभाग ने कई उद्यमियों को नोटिस भेजा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।वस्तु एवं सेवा कर विभाग की ओर से 10 से 15 वर्ष पुराने मामलों में उद्यमियों को नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस के माध्यम से कर जमा करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कई उद्यमियों के द्वारा पुराना कर जमा न करने पर बैंक खाता भी सीज कर दिया है। उद्यमी जीएसटी विभाग के नोटिस का विरोध कर रहे हैं। जीएसटी विभाग द्वारा बीते एक से दो महीनों में भीतर सौ से अधिक उद्यमियों को नोटिस भेजे गए हैं। इन नोटिसों में 10 से 15 साल पुराने मामलों में कर बकाया बताते हुए जुर्माना के साथ कर जमा करने के निर्देश दिए हैं। उद्यमियों को हजारों और लाखों रुपये कर के रूप में जमा करने के निर्देश दिए हैं। कर जमा नहीं करने पर आगे की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, उद्यमी संगठन एनईए के महासचिव वीके सेठ ने बताया कि अब उद्यमियों के पास 10 से 15 साल पुराने ममालें में कर जमा के दस्तावेज नहीं है। ऐसे में कैसे साबित करें कि उन्होंने कर जमा कर दिया है। वहीं, आरोप लगाया कि विभाग स्वयं दस्तावेजों को ठीक से नहीं रखता और उद्यमियों को नोटिस भेजकर परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ उद्यमियों के बैंक खाते भी सीज कर दिए है। ऐसे में इन उद्यमियों की परेशानी बढ़ गई है। जीएसटी विभाग की आयुक्त और अपर आयुक्त के समक्ष भी उद्यमियों की परेशानी को रखा गया है।

Read More: Noida: नोएडा में जेल में बंद किसानों से मुलाकात के लिए सपा डेलिगेशन का दौरा, पुलिस अलर्ट पर

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img