उत्तर प्रदेश, नोएडा: कक्षा 1-8 तक की परीक्षाएं 23 से शुरू होंगी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की परीक्षा 23 से 28 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। 29 दिसंबर तक कॉपियों का मूल्यांकन और 30 दिसंबर को परीक्षाफल जारी कर, प्रगति रिपोर्ट वितरित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय की ओर से परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण और प्रदेश स्तर पर निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) के आयोजन की वजह से इस बार छमाही परीक्षाएं अपेक्षाकृत थोड़ी देर से हो रही हैं। इसके चलते बेसिक शिक्षा परिषद की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दो महीने की देरी से हो रही है। बच्चों को बांटी गईं किताब में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय अक्तूबर अंत लिखा है। वहीं, बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार 23 से 28 दिसंबर तक परीक्षा कराई जाएंगी। बता दें कि विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड और प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी कराकर छमाही परीक्षा कराई जाएंगी। कक्षा एक की छमाही परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक दोनों परीक्षा होगी। यह 50-50 नंबर की होगी। वहीं कक्षा चार और पांच में लिखित और मौखिक दोनों परीक्षा होगी। यह 70-30 नंबर की होगी।

Read More: Noida: नोएडा में जेल में बंद किसानों से मुलाकात के लिए सपा डेलिगेशन का दौरा, पुलिस अलर्ट पर

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img