Delhi Election 2025: विजय गोयल का गाजीपुर डंपिंग यार्ड के बाहर प्रदर्शन, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

Delhi Election 2025: विजय गोयल का गाजीपुर डंपिंग यार्ड के बाहर प्रदर्शन, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Election 2025: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने गाजीपुर डंपिंग यार्ड के बाहर समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। पोस्टर-बैनर लेकर मार्च करते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है, जिसका मुख्य कारण कूड़े के पहाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने 2023 में कूड़े के पहाड़ हटाने का वादा किया था, फिर 2024 में इसे खत्म करने की बात कही, और अब 2026 का नया वादा कर रही है। बावजूद इसके, कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि कूड़े के पहाड़ को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है. जिसकी सबसे बड़ी वजह दिल्ली में कूड़े का पहाड़ है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में कूड़े का पहाड़ मुद्दा बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिसंबर 2023 में वादा किया था कि वह कूड़े का पहाड़ हटा देंगे, फिर 24 में उन्होंने वादा किया कि कूड़े का पहाड़ जल खत्म होगा,अब वह 26 में कूड़े का पहाड़ खत्म करने का वादा कर रहे हैं लेकिन दिल्ली में कूड़े का पहाड़ की ऊंचाई लगातार बढ़ती जा रही है.

गोयल ने कहा कि अब कूड़े के पहाड़ के आसपास रहने वाले लोगों से कहा जा रहा है कि यहां रहना ठीक नहीं है.स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है अब उन्हें यहां से शिफ्ट किया जाएगा विजय गोयल का कहना है कि लोगों को शिफ्ट करने के बजाय कूड़े के पहाड़ को शिफ्ट करना चाहिए.

विजय गोयल ने वादा किया है कि दिल्ली की सत्ता में अगर भारतीय जनता पार्टी आती है तो केंद्र सरकार की मदद से हम इस कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे.इस बात को भारतीय जनता पार्टीविधानसभा चुनाव के मेनिफेस्टो में भी शामिल करेगी.केजरीवाल के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवालों पर विजय गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे बल्कि उनकी सरकार का चौथा होगा.उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की हकीकत को जनता समझ गई है, अब वह इनके झांसे में आने वाली नहीं है.

वोट काटने के आरोपों पर विजय गोयल ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या का वोटर लिस्ट में नाम डाला गया है. ऐसे लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है.जिसकी जांच की मांग भाजपा करने की है. भाजपा किसी का वोट नहीं कटवाती है. वोट काटने का काम चुनाव आयोग का है.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img