विरोध प्रदर्शन, नोएडा: जेपी इंफ्राटेक रेजिडेंट्स की एकता के सामने झुका बिल्डर, 9 करोड़ रुपये वसूलने का मामला टला

अमर सैनी

 विरोध प्रदर्शन, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन (Jaypee Aman Society) से खबर सामने आ रही है। जहां निवासियों ने एक साझा मंच पर खड़े होकर बिल्डर कंपनी के अनुचित फरमान का विरोध किया। 5 दिसंबर की शाम को जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड ने रेज़िडेंट्स (Jaypee Infratech Limited) को एक विवादास्पद मेल भेजा, जिसमें 9 करोड़ रुपये वसूलने की बात कही गई।

मेल में कंपनी ने घोषणा की कि बिल्डिंग के बाहर किए गए प्लास्टर के काम की लागत निवासियों से वसूली जाएगी। इस मेल ने तुरंत रेज़िडेंट्स में हड़कंप मचा दिया और उनकी एकता को जन्म दिया। योगेश सिंह, जो एओएए (एपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष हैं, ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बिल्डर को स्पष्ट संदेश दिया कि अगर फरमान वापस नहीं लिया गया, तो व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।जब बिल्डर ने मेल वापस लेने से इनकार किया, तो योगेश सिंह के नेतृत्व में लगभग 120 रेज़िडेंट्स ने सेक्टर 128 में जेपी ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस एकजुट विरोध ने कंपनी को अपने फरमान वापस लेने पर मजबूर किया। जेपी इंफ्राटेक को सभी रेज़िडेंट्स को एक नया मेल भेजना पड़ा, जिसमें 9 करोड़ रुपये की वसूली के निर्णय को वापस लिया गया। यह घटना साबित करती है कि जब निवासी एकजुट होते हैं, तो वे किसी भी बड़ी कंपनी या संस्था के अनुचित दबाव का मुकाबला कर सकते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img