Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

 नोएडा प्राधिकरण, नोएडा: सीईओ और डीएम के सामने कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

नोएडा प्राधिकरण, नोएडा: सीईओ और डीएम के सामने कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
यूपी की औद्योगिक राजधानी नोएडा में बेखौफ दबंग लोगों ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के अंदर घुसकर सीईओ और डीएम के सामने उनके कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा

अमर सैनी

 नोएडा प्राधिकरण, नोएडा। यूपी की औद्योगिक राजधानी नोएडा में बेखौफ दबंग लोगों ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के अंदर घुसकर सीईओ और डीएम के सामने उनके कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा। दबंगों ने भू-लेख विभाग कार्यालय में रखी फाइल को उठाकर फाड़ दिया। कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। परिसर में मौजूद पुलिस ने किसी तरह मारपीट कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दबंगों के कुछ साथी प्राधिकरण का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और जमकर बवाल काटा। घटना के बाद वर्क सर्किल-1 के जेई ने इसकी शिकायत थाना फेज-1 पुलिस से की, लेकिन पांच दिन भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सहायक प्रबन्धक वर्क सर्किल-1 पंकज गर्ग ने बताया कि 3 दिसम्बर को दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्य प्रशासनिक भवन सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण परिसर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की आवश्यक बैठक चल रही थी। इसी दौरान आशीष चौहान पुत्र देवेन्द्र निवासी बरौला एवं रोहित पुत्र बालकिशन निवासी सदरपुर नामक व्यक्ति प्राधिकरण के भू-लेख विभाग में आये और वहां कार्यरत कर्मचारियों से यह कहते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगे कि तुम लोग कोई काम नहीं करते हो तथा भू-लेख विभाग कार्यालय में रखी फाइल को उठाकर फाड़ दिया। किसी तरह नोएडा पुलिस की मदद से उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को नोएडा प्राधिकरण परिसर से बाहर निकाला गया। तभी आपराधिक षडयंत्र के तहत इनके साथी सुरेन्द्र प्रधान, सुधीर चौहान, अशोक चौहान, गजन उर्फ गजेन्द्र, विमल त्यागी, मुनीश प्रधान सदरपुर, रिंकू यादव गढ़ी चौखण्डी, गौतम लोहिया गेझा, प्रमोद त्यागी, देवेन्द्र यादव व 50-60 अन्य अज्ञात व्यक्ति प्राधिकरण परिसर के मुख्य गेट पर एकत्र हुए तथा गेट को जबरदस्ती तोड़कर परिसर में प्रवेश कर गए। आरोपियों ने प्राधिकरण कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट करने लगे। इससे प्राधिकरण परिसर में अफरा-तफरी व भय का माहौल व्याप्त हो गया। प्राधिकरण के कर्मचारी अपना काम छोड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने व छिपने लगे।

कर्मचारियों को कार्यालय में बनाया बंधक
प्राधिकरण परिसर में हो रहे शोरगुल को सुनकर वरिष्ठ अधिकारी बैठक कक्ष से बाहर आये तथा परिसर में उपस्थित पुलिस बल की सहायता से उक्त लोगों को समझा-बुझाकर रोकने का प्रयास किया। परन्तु वे नहीं माने तथा परिसर में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल पर हमला कर उनके साथ भी अभद्रता की। आरोपियों ने प्राधिकरण की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया। साथ ही प्राधिकरण के कर्मचारियों को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर सरकारी कार्य को पूर्णतः बाधित किया।

जरूरी फाइलों को फाड़कर फेंका
इस दौरान कर्मचारियों और अपने कार्य के लिए प्राधिकरण में आए लोगों में भय और आतंक का माहौल पैदा कर दिया। प्राधिकरण के अन्दर असुरक्षा का माहौल पैदा कर सरकारी सम्पत्ति और फाइलों को फाड़कर क्षति पहुंचाई। इससे पूर्व भी उक्त लोग भारी संख्या में एकत्रित होकर प्राधिकरण परिसर कार्यालय पर हंगामा और इस प्रकार के कृत्य कर चुके हैं, जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना सेक्टर-20 नोएडा पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं। सहायक प्रबन्धक वर्क सर्किल-1 पंकज गर्ग ने पुलिस से नामजद व्यक्तियों और उनके साथ आए 50-60 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पुलिस अभी भी जांच में बिजी
इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना संज्ञान में है। वर्क सर्किल-1 पंकज गर्ग द्वारा शिकायत की गई है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें