एम्स, नई दिल्ली: एम्स में कार्यरत कर्मियों की दिक्कतें दूर करेगा सीडब्ल्यूएमएस

एम्स, नई दिल्ली, 1 दिसम्बर : आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से एम्स दिल्ली में कार्यरत रिसर्च फेलो, नर्सों, लैब तकनीशियनों और सुरक्षा कर्मियों की दैनिक हाजिरी,अवकाश और वेतन संबंधी दिक्कतों का समाधान अब ऑनलाइन होगा।

दरसल, एम्स निदेशक डॉ एम श्रीनिवास की पहल पर प्रशासन ने वित्तीय गतिविधियों और मानव संसाधन का डेटा एकत्रित करने के लिए विकसित साहस ऐप के साथ ‘आकस्मिक कार्यबल प्रबंधन प्रणाली’ (सीडब्ल्यूएमएस) को एकीकृत करने का फैसला किया है। इससे जहां संविदा कर्मियों को कमीशन, दैनिक हाजिरी और तय वेतन से कम वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से निजात मिल सकेगी। वहीं, आउटसोर्स कर्मियों से संबंधित शिकायतों पर एम्स प्रशासन की सीधी नजर रहेगी। इससे आउटसोर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी।

एम्स की प्रवक्ता डॉ रीमा दादा ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों को एम्स में नौकरी पर रखे गए कर्मियों को पंजीकृत करने, अद्वितीय अस्थायी आईडी बनाने और वेतन, हाजिरी व वैधानिक मानदंडों की जानकारी सीडब्ल्यूएमएस सॉफ्टवेयर पर दर्ज करनी होगी। इसके जरिये वास्तविक समय कार्यबल निगरानी करने के साथ बायोमेट्रिक हाजिरी भी लग सकेगी जिससे संविदा कर्मियों की उपस्थिति-आधारित वेतन गणना की जा सकेगी। बता दें कि एम्स प्रशासन आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से संविदा रिक्तियों को भरता है।

Read More:  ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img