प्राधिकरण के सीईओ ने डीजीएम को थमाया नोटिस, दो का रोका वेतन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में प्रदूषण के चलते ग्रेप-4 लागू है। लेकिन सेक्टर-146 व 147 के बीच एप्रोच रोड का काम इससे पहले से बंद है। निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को ये जानकारी मिली। मौके पर न तो कोई विशेष मशीनरी थी और न निर्माण सामग्री। यहां बनाई गई रिटेनिंग वॉल में हनि कॉबिंग मिली। यही नहीं वॉल एक सीध में नहीं बनी थी। सीईओ ने एक्शन लेते हुए डीजीएम को नोटिस देते हुए जवाब मांगा है। सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रबंधक और अवर अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

दरअसल, नोएडा और ग्रेटरनोएडा को जोड़ने के लिए सेक्टर-146 व सेक्टर-147 के बीच से एक लिंक बनाया जा रहा है। ये लिंक रोड ग्रेटरनोएडा में एलजी चौक तक है। ये लिंक नोएडा और ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाया जा रहा है। ऐसे में हिंडन ब्रिज से नोएडा की ओर 45 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड बनाई जा रही है। सीईओ लोकेश एम ने इसका निरीक्षण किया।इस लिंक के बनने से औद्योगिक सैक्टर-151, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159, 160 एवं 162 में विकसित की जा रही औद्योगिक इकाइयों में आवाजाही सुगम होगा। जिससे औद्योगिक गतिविधियों में तीव्रता आएगी। वर्तमान में उक्त परियोजना का लगभग 32 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिसको अगस्त 2025 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।

न मशीनरी और न निर्माण सामग्री
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में ग्रैप स्टेज-4 लागू है। ऐसे में कार्य पूरी तरह से बंद है। लेकिन निरीक्षण में साफ दिख रहा था कि साइट पर कार्य काफी समय से बंद है। क्योंकि कार्य स्थल पर न तो कोई विशेष मशीनरी उपलब्ध थी और स्थल पर निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी नहीं थी। इसके अलावा अन्य कमियां मिलने पर प्राधिकरण ने डीजीएम समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img