सड़क हादसों में दूध कारोबारी समेत दो लोगों की मौत

अमर सैनी

नोएडा। शहर में मंगलवार की देर रात अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दूध कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस दो हादसों की जांच कर रही है। दादरी पुलिस के मुताबिक चिटहेरा गांव का रहने वाला रणजीत दूध सप्लाई का काम करता था। वह मंगलवार की रात गाजियाबाद से दूध की सप्लाई कर अपने घर लौट रहा था। जब वह चिटहेरा गांव के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रणजीत की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर परिवार के लोगों मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नॉलेज पार्क पुलिस के मुताबिक लड़पुरा गांव के रहने वाले मुकेश और देवेंद्र बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। सेक्टर अल्फा-1 गोल चक्कर के समीप मंगलवार की देर रात उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि देवेंद्र घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img