बड़े बिजली बकायेदारों के कटे कनेक्शन, इनको भेजा नोटिस

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा विद्युत निगम ने बिजली बिल के बकायेदारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान में 1122 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इस कड़ी कार्रवाई का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है, जहां लगभग 23 प्रतिशत बकायेदारों ने अपने बिलों का भुगतान करना शुरू कर दिया है।
नोएडा जोन के मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि विभाग बकाया राशि की वसूली के लिए पूरी तरह गंभीर है। टीमें लगातार बड़े बकायेदारों की पहचान कर रही हैं और उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जो उपभोक्ता फिर भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में और तेज किया जाएगा। विशेष टीमें गठित की गई हैं जो शहर के अलग अलग क्षेत्रों में बकायेदारों की सूची के साथ दस्तक दे रही हैं। उपभोक्ताओं को पहले नोटिस दिया जा रहा है और फिर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई का मुख्य मकसद बिजली चोरी और बकाया राशि की वसूली को रोकना है। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिलों का भुगतान करें।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img