Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

हाथ में पिस्टल लिए लोगों को धमकाता दिखा, वीडियो वायरल

हाथ में पिस्टल लिए लोगों को धमकाता दिखा, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अमर सैनी
नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम सड़क पर पिस्टल लहराते हुए लोगों को धमकाता नजर आ रहा है। यह घटना सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

वायरल हो रहे 17 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि लगभग 10-12 लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। विशेष रूप से चिंताजनक यह है कि एक युवक न केवल पिस्टल लहरा रहा है, बल्कि दूसरे व्यक्ति को धक्का भी दे रहा है। यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक सार्वजनिक स्थान की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों में भी चिंता की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो पुराना है और इस संबंध में थाना बिसरख में पहले से ही मामला दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें