Faridabad Accident: फरीदाबाद में तेज रफ्तार बस ने वेगन आर को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

Faridabad Accident: फरीदाबाद में तेज रफ्तार बस ने वेगन आर को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक रोडवेज बस ने वेगन आर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वेगन आर में बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हादसा काफी भयानक था। हादसे के बाद बस चालक ने अपनी बस को रोका नहीं और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बस का नंबर नोट कर लिया और 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। वेगन आर को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे हटाया गया। पुलिस ने वेगन आर चालक की शिकायत दर्ज कर रोडवेज बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी बस चालक को जल्द पकड़ने का प्रयास जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img