Delhi: दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने गाज़ीपुर स्थित स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया

Delhi: दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने गाज़ीपुर स्थित स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के मेयर, महेश कुमार ने गाज़ीपुर स्थित दिल्ली नगर निगम के स्लाॅटर हाउस में व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद, धीरेंद्र बंटी गौतम, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल, पशु विभाग के उप निदेशक एस के यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मेयर महेश कुमार ने स्लॉटर हाउस में सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया और कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को साफ रखना है, इसलिए सफाई व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर स्लॉटर हाउस की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नज़र आए।

उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस का संचालन पर्यावरण मानकों के अनुरूप होना चाहिए। स्लॉटर हाउस चलाने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पशुओं के अवशेषों को वैज्ञानिक विधि द्वारा उचित रूप से निस्तारित किया जाता है। मेयर ने कहा कि क्षेत्र में पशुओं के अवैध कटान की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे निपटने के लिए प्रभावी रूपरेखा बनाई जा रही है। उन्होंने मुर्गा मंडी के पास फैली गंदगी को साफ करने के निर्देश भी दिए।

मेयर ने बताया कि अवैध कटान की रोकथाम के लिए गाज़ीपुर स्लॉटर हाउस की क्षमता बढ़ाई जाएगी और इसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि साफ-सफाई में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्लॉटर हाउस के संचालक को विशेष सफाई प्रबंध रखने के निर्देश दिए गए हैं। निगम अधिकारियों को स्लॉटर हाउस के आसपास सफाई रखने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अवैध रैली पटरी पर भी कार्रवाई का निर्देश मेयर ने दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img