कंपनी के रिपोर्टिंग मैनेजर ने महिला का किया सेक्सुअल हैरेसमेंट

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में जॉब करने वाली महिला ने अपनी रिपोर्टिंग मैनेजर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्टिंग मैनेजर कंपनी के अंदर और बाहर दोनों जगह उसके साथ अश्लील हरकत करता है। उसे छोटे कपड़े पहनने को मजबूर करता है। पीड़िता के पति की शिकायत पर थाना सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्टिंग मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी सेक्टर-63 स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करती है। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्टिंग मैनेजर दिलीप कुमार अवस्थी ने कई दिनों तक उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न किया। व्यक्ति के मुताबिक उसकी पत्नी 23, 24 फरवरी 2024 को ऑफिशियल ट्रिप पर गुड़गांव गई थी। नोएडा से गुरुग्राम जाते समय रिपोर्टिंग मैनेजर दिलीप अवस्थी ने कार में गंदे गाने और अश्लील वीडियो चलाए। कार में कुछ अन्य लोग भी बैठे थे। पीड़िता का आरोप है कि 16 अप्रैल 2024 को दिलीप ने उसकी पत्नी की बिना सहमति के फोटो खींच ली और उसे छोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया। उसने उसके बारे में अभद्र टिप्पणी की।
एनुअल जॉब अप्रेजल के नाम पर बनाया दबाव
पीड़ित के मुताबिक एनुअल जॉब अप्रेजल के दौरान आरोपी दिलीप कुमार ने उसकी पत्नी को बार-बार कंपनी के बाहर या उसके फ्लैट पर मिलने के लिए कहा। जब उसकी पत्नी ने मना किया तो उसने उसके काम को गलत बताया और उससे मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। इसके बाद आरोपी ने 13 जून को मीटिंग रूम और लिफ्ट में उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें कीं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा घटना की शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की गई थी। उनके आदेश पर रिपोर्टिंग मैनेजर दिलीप कुमार अवस्थी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img