ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 25 नवंबर को किसान करेंगे महापंचायत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के गेट पर 25 नवंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर किसान संगठन गांव-गांव जाकर भीड़ जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान संगठनों का कहना है कि आंदोलन की रणनीति बना ली गई है। अब बस गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को महापंचायत में पहुंचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। महापंचायत मं भारतीय यूनियन नेता राकेश टिकैत समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता हिस्सा लेंगे।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से प्रभावित सभी किसानों को 10 फीसदी जमीन और 64.7 फीसदी बढ़ा हुआ मुआवजा देने और नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ किसानों को देने की मांग को लेकर जिले के दस से अधिक किसान संगठन एक साथ मिलकर आंदोलन करने की तैयारी में हैं। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्रों में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों के नेताओं ने सामूहिक रूप से ग्रेटर नोएडा के दादरी के चिटहेरा गांव में किसानों को संबोधित किया। किसान नेता पवन खटाना, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव मलिक, बीकेयू महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष श्यामवीर नागर, जयकिशन नागर, भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान सभा के नेता जगवीर नंबरदार, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास जतन प्रधान, किसान नेता ब्रिजेश भाटी ने विचार व्यक्त किए।
ऐसे कर रहे ग्रामीणों को जागरूक
संगठनों के नेताओं ने आगामी रणनीति पर चर्चा की और सभी किसानों को सलाह दी कि अब आंदोलन शुरू होने में केवल दो दिन शेष रह गए हैं। अब अपने-अपने गांवों में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे जनजागरण करें। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के गांवों में संयुक्त प्रचार करने के बाद शाम को अपने-अपने गांवों में जाकर लोगों को जागृत करें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img