अयोध्या नगर निगम की मशीनरी हुई ‘स्मार्ट’, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात

अयोध्या, 20 नवम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या नगर निगम दिन दूना रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम में पहुंची करोड़ों की लागत की मैकेनाइज्ड व स्वीपिंग मशीनों वाली 25 वाहनों की सौगात अयोध्यावासियों को दी। उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या धाम में रामकथा पार्क के निकट लोकार्पण कार्यक्रम के समय महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक राम चन्द्र यादव मौजूद रहे।

भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि अयोध्या नगरी पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने यहां की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया था। इसे देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इन वाहनों की खरीद हुई है। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कहा कि इन मशीनरी के बेड़ों के नगर निगम में शामिल होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था और भी मजबूत हो जाएगी।

5.57 करोड़ में मोबाइल एफएसएसएम वेहिकल
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 5.57 करोड़ की लागत से इस मशीन की खरीदारी की गई है। इससे सेप्टिक टैंकों की सफाई की जा सकेगी। इसमें सेप्टिक टैंकों के फ्लिकल स्लज को साइट पर ट्रीटमेंट किया जा सकेगा।

18.62 करोड़ से 6 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन मिली
राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 6 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन खरीदी गई है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए मानव श्रम के स्थान पर इन मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

1.44 करोड़ की लागत से 18 हॉपर टिपर
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही इनकी खरीद की गई है। इनके माध्यम से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान में मदद मिलेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img