Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर अपराधी गिरफ्तार  

Noida Crime:नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर अपराधी गिरफ्तार  

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा सेक्टर-24 पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की। सेक्टर-33 नाले की पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस बैरियर देखकर भागने की कोशिश की। बाइक गिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अर्जुन (36) को गोली लगी, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। उसके साथी देव सिंह उर्फ अन्ना (22) को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश अर्जुन के पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।

शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ दिल्ली और नोएडा के कई थानों में केस दर्ज हैं। अर्जुन पर 16 से अधिक मामले, जिनमें चोरी, डकैती, फर्जीवाड़ा और आर्म्स एक्ट शामिल हैं, दर्ज हैं।  नोएडा पुलिस ने इस मुठभेड़ को अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्ती का उदाहरण बताते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img