Gurpurab: गुरु नानक जयंती पर अरविंद केजरीवाल ने रकाबगंज साहिब में टेका मत्था

Gurpurab: गुरु नानक जयंती पर अरविंद केजरीवाल ने रकाबगंज साहिब में टेका मत्था

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। पवित्र स्थल पर मत्था टेकने के बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धा व्यक्त की। मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा, “हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए।”

उन्होंने देशवासियों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “गुरु नानक जी ने सच्चाई, सेवा और समानता पर हमेशा जोर दिया। उनका जीवन और विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।” इस अवसर पर केजरीवाल ने गुरु नानक जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुटता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img